भारत

हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठना पड़ा महंगा, पढ़ें दिल दहला देने वाली खबर

jantaserishta.com
31 Oct 2024 9:41 AM IST
हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठना पड़ा महंगा, पढ़ें दिल दहला देने वाली खबर
x
पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठना एक छात्र की जान पर भारी पड़ गया और ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना हबीबगंज-इटारसी ट्रैक की है. जहां 20 साल के बीबीए छात्र मानराज तोमर की ट्रेन से कटने से दर्दनाक मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक, मानराज अपने दोस्त के साथ दानापानी इलाके के रेलवे ट्रैक पर बैठे थे. दोनों दोस्त अलग-अलग पटरियों पर बैठकर मोबाइल देख रहे थे. मानराज ने कानों में हेडफोन भी लगा रखा था. इस दौरान जिस ट्रैक पर वह बैठा था, वहां ट्रेन आ गई. लेकिन मोबाइल में डूबे दोनों दोस्तों का ट्रेन पर ध्यान ही नहीं गया और मानराज ट्रेन से कट गया.
मानराज शहर के एक प्राइवेट कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था. मानराज को बॉडी बिल्डिंग और रील्स बनाने का शौक था. फ़िलहाल पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मानराज अपने माता-पिता की इकलौती संतान था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story