भारत
लोकसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देंगी निर्मला सीतारमण
jantaserishta.com
14 Dec 2022 11:18 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को लोकसभा में चालू वित्त वर्ष के लिए अनुदान मांगों और 2019-20 के लिए अतिरिक्त अनुदान की मांगों पर चर्चा का जवाब देंगी। वह चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की संचित निधि से राशि के भुगतान और एप्रोप्रिएशन के लिए संसद की मंजूरी लेने के लिए लोकसभा में एप्रोप्रिएशन बिल (संख्या 4 और 5) 2022 भी पेश करेंगी।
सरकार विधेयकों को पारित कराने की भी कोशिश करेगी।
जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा लोकसभा में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022 पेश करेंगे।
विधेयक तमिलनाडु में अनुसूचित जनजातियों की सूची को संशोधित करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 में संशोधन के लिए है।
केंद्र सरकार निचले सदन में विधेयक को पारित कराने की कोशिश करेगी।
वह बुधवार को एंटी-पायरेसी मैरीटाइम बिल को लोकसभा में पास कराने की भी कोशिश करेगी। इस पर चर्चा पिछले हफ्ते शुरू हुई थी।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी लोक लेखा समिति (पीएसी) की सात रिपोर्ट लोकसभा में पेश करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





