भारत
बजट तैयार करने के अंतिम चरण में पारंपरिक 'हलवा' समारोह में भाग लेंगी निर्मला सीतारमण
jantaserishta.com
25 Jan 2023 2:17 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय बजट तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिह्न्ति करने वाला पारंपरिक 'हलवा' समारोह गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। बुधवार को ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, वित्त मंत्रालय ने कहा कि समारोह नॉर्थ ब्लॉक के अंदर स्थित बजट प्रेस में आयोजित किया जाएगा।
मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ बजट प्रेस के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
मंत्रालय ने कहा कि पिछले दो वर्षों की तरह 2023-24 का केंद्रीय बजट भी कागज रहित रूप में दिया जाएगा।
इसे एक फरवरी को पेश किया जाएगा।
मंत्रालय ने ट्वीट किया, बजट दस्तावेज 1 फरवरी को सीतारमण द्वारा बजट भाषण पूरा होने के बाद एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर 'यूनियन बजट मोबाइल ऐप' पर उपलब्ध होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





