भारत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ले माइरे से मुलाकात की

jantaserishta.com
25 Feb 2023 11:14 AM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ले माइरे से मुलाकात की
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बेंगलुरू में चल रहे जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक से इतर फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ले माइरे से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग को नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और हरित शहरों जैसे नए क्षेत्रों में विस्तारित करने पर सहमति व्यक्त की।
दोनों नेताओं के बीच चर्चा के दौरान कई देशों की ऋण कमजोरियों के कारण चल रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई। ब्रूनो ने हाल ही में संपन्न टाटा-एयरबस ऐतिहासिक सौदे के लिए सीतारमण को धन्यवाद दिया।
इससे पहले दिन में, सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एफएमसीबीजी बैठक के पहले दिन कार्यवाही की अध्यक्षता की। बैठक का समापन शनिवार को होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story