भारत

निर्मला सीतारमण ने 'विदेशी हस्तक्षेप' को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा

jantaserishta.com
30 March 2023 6:07 PM IST
निर्मला सीतारमण ने विदेशी हस्तक्षेप को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कांग्रेस पर देश के आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए 'विदेशी शक्तियों' को आमंत्रित करने का आरोप लगाया। सूरत की अदालत द्वारा 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने और दो साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता पर जर्मनी की प्रतिक्रिया के बाद सीतारमण ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
जर्मनी ने राहुल गांधी के मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि वह इस मामले पर नजर रखे हुए है। कांग्रेस की ओर से जर्मनी को उसकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देते हुए, पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, जर्मनी के विदेश मंत्रालय और रिचर्ड वॉकर को इस बात पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद कि कैसे राहुल गांधी के उत्पीड़न के माध्यम से भारत में लोकतंत्र से समझौता किया जा रहा है।
सिंह के संदेश का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ''साफ है कि कांग्रेस हमारे आंतरिक मामलों में विदेशी दखल चाहती है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ अपारदर्शी एमओयू पर हस्ताक्षर करना हो या फिर विदेश में चर्चा के दौरान सरकार बदलने के लिए विदेशी मदद की मांग। अब कोई और सबूत भी चाहिए? जब मदद आ जाए तब धन्यवाद कहिएगा।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story