भारत

निर्मला सीतारमण ने विश्व बैंक का अध्यक्ष बनने पर अजय बंगा को दी बधाई

jantaserishta.com
4 May 2023 4:09 PM IST
निर्मला सीतारमण ने विश्व बैंक का अध्यक्ष बनने पर अजय बंगा को दी बधाई
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मास्टरकार्ड के पूर्व भारतीय-अमेरिकी प्रमुख अजय बंगा को विश्व बैंक का अध्यक्ष बनने पर गुरुवार को बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, अजय बंगा को विश्वबैंक के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आप बैंक के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कॉपोर्रेट जगत में अपने व्यापक अनुभव का उपयोग करेंगे।
विश्व बैंक के नए अध्यक्ष के रूप में बुधवार को चुने गए बंगा ने हाल ही में जनरल अटलांटिक में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। विश्व बैंक ने एक बयान में कहा कि बोर्ड अप्रैल 2023 की बैठकों में चर्चा विश्व बैंक समूह विकास प्रक्रिया पर और विकासशील देशों के समक्ष विकास की सबसे कठिन चुनौती से निपटने के लिए विश्व बैंक समूह की सभी महत्वाकांक्षाओं तथा प्रयासों पर बंगा के साथ काम करने के लिए तत्पर है।
विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष पुनर्निर्माण और विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय बैंक (आईबीआरडी) के कार्यकारी निदेशक मंडल के अध्यक्ष भी होते हैं।
वह अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (आईडीए), अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी), बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (एमआईजीए) के निदेशक मंडल के पदेन अध्यक्ष और निवेश विवादों का निपटान संबंधी अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (आईसीएसआईडी) की प्रशासनिक परिषद के पदेन अध्यक्ष भी होते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story