भारत

सितरंग: दिवाली से पहले चक्रवात से टेंशन, देश के इन राज्यों पर बढ़ा खतरा

jantaserishta.com
21 Oct 2022 12:31 PM IST
सितरंग: दिवाली से पहले चक्रवात से टेंशन, देश के इन राज्यों पर बढ़ा खतरा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: मौसम विभाग के द्वारा जारी एक अलर्ट के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर और दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके 22 अक्टूबर के आसपास पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। यह 23 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच सकता है।
इस कम दबाव वाले क्षेत्र के धीरे-धीरे एक चक्रवाती तूफान के रूप में बदलने की पूर्ण संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, "इसके बाद 25 अक्टूबर को इसकेपूर्वोत्तर की ओर बढ़ने और पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास पहुंचने की संभावना है।"
राहत की बात यह है कि आईएमडी ने अभी तक चक्रवात के कारण भारी बारिश और हवा की गति पर कोई पूर्वानुमान नहीं जारी किया है।
इस चकक्रवात का नाम सितरंग दिया गया है। छह मौसम विज्ञान केंद्र के समूह आरएसएमसी और पांच क्षेत्रीय उष्णकटिबंधीय चक्रवात चेतावनी केंद्रों टीसीडब्ल्यूसी ने मिलकर इस चक्रवात का को यह नाम दिया है। इस पैनल के तहत 13 सदस्य देश आते हैं। साइक्लोन को लेकर यह पैनल एडवाइजरी जारी करता है।
इस प भारत, बांग्लादेश, ईरान, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल है। इस चक्रवाती तूफान का नाम सितरंग थाईलैंड के द्वारा सुझाया गया है।
24-25 अक्टूबर को ओडिशा में छिटपुट भारी का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में 24-25 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। 26 अक्टूबर को भी अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी इसी तरह की बारिश होने की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story