
x
पटना: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने सोमवार को दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन चलती रहेगी और देखने वाले देखते रहेंगे, समर्थन करने वाले समर्थन करते रहेंगे।
पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि इंडिया गठबंधन में कहीं कोई समस्या नहीं है। पत्रकारों ने एनडीए के इंडिया में फूट के बयान पर पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें बोलने दीजिए, हमें उनसे कोई मतलब नहीं है, हमें देश की जनता से मतलब है और वे समर्थन कर रहे हैं।
सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने सीधे कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह सब चलता रहेगा। येचुरी ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एजेंसियों का गलत उपयोग हो रहा है। 5,000 लोगों पर केस करो और 23 लोगों पर कंविक्शन होता है। इसका क्या मतलब है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





