भारत

सपा विधायक के खिलाफ पुराने मामलों की जांच करेगी एसआईटी

jantaserishta.com
6 Dec 2022 10:09 AM IST
सपा विधायक के खिलाफ पुराने मामलों की जांच करेगी एसआईटी
x

फाइल फोटो

कानपुर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ पुराने मामलों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी प्राथमिक जांच में पुलिस को मिली 13 शिकायतों में से चार को 'गंभीर' बताया है। पिछले हफ्ते आगजनी के एक मामले में इरफान और उनके भाई रिजवान सोलंकी को जेल भेज दिया गया था। शिकायतकतार्ओं ने विधायक पर लगे आरोपों के समर्थन में पुख्ता सबूत पुलिस को दिए हैं।
पुलिस पहले इन चारों शिकायतों की जांच करेगी। आरोप सही पाए जाने पर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
आगजनी मामले में 24 दिनों तक फरार रहने के बाद इरफान और उनके भाई रिजवान ने शुक्रवार की सुबह पुलिस आयुक्त बी.पी. जोगदंड के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसआईटी सूत्रों ने कहा कि संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने एसआईटी के साथ बैठक की और सभी 13 शिकायतों में आरोपों की सूक्ष्मता से जांच की गई। प्रारंभिक जांच के बाद एसआईटी ने 13 में से चार शिकायतों को गंभीर मानकर जांच करने का निर्णय लिया है।
इन शिकायतों में फर्जी तरीके से पैसे लेने और पद का दुरुपयोग कर धमकी देने, जमीन की खरीद में फर्जी तरीके से पैसे ऐंठने और रंगदारी मांगने के आरोप हैं। हालांकि पुलिस ने शिकायत करने वालों की पहचान उजागर नहीं की है।
सपा विधायक के खिलाफ पुराने मामलों की जांच करेगी एसआईटी
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story