भारत

SIT टीम ने लखीमपुर कांड का किया रिक्रिएशन, देखें वीडियो

jantaserishta.com
14 Oct 2021 5:01 PM IST
SIT टीम ने लखीमपुर कांड का किया रिक्रिएशन, देखें वीडियो
x

लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा मामले में बड़ी खबर आ रही है. तिकुनिया हिंसा वाले इलाके में गुरुवार को SIT फॉरेंसिक लैब की टीम ने घटना का रीक्रिएशन किया. इस दौरान आरोपी आशीष मिश्रा, अंकित दास के साथ बाकी 2 आरोपी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे. इसके अलावा, सीन रीक्रिएशन के दौरान कुछ गलत न हो, इसके लिए भारी पुलिस फोर्स, पीएसी और आरएएफ तैनात की गई.

इंवेस्टिगेटिंग टीम तिकुनिया कांड का रीक्रिएशन कर घटना की तस्वीर साफ कर रही है, ताकि पता चल सके कि हिंसा की शुरुआत कैसे हुई और अंत कैसे. आरोपी वारदात के बास कैसे और कहां से भागे. इसके अलावा, यह पता लगाने की भी कोशिश की जाएगी कि कांड के दौरान गाड़ी का स्टीयरिंग किसके हाथ में था, कार में कौन-कौन और किस जगह बैठा हुआ था.
बता दें, पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को रिमांड पर रखा है. आशीष की रिमांड 15 अक्टूबर की सुबह दस बजे खत्म हो रही है. इसलिए पुलिस सभी आरोपियों को एक साथ ले जाकर आज घटना का रीक्रिएशन कराया जा रहा है. वहीं, आरोपी अंकित दास समेत तीन लोग भी 3 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं. उनसे भी जानकारी जुटाने की कोशिश की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story