भारत
मंत्री की हत्या की साजिश रचने के मामले में SIT ने सौंपी रिपोट
jantaserishta.com
7 May 2023 11:33 AM IST

x
DEMO PIC
गेहूं चोरी के आरोपी ने ही हत्या की साजिश रची थी।
देहरादून (आईएएनएस)| एसआईटी ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या कराने की साजिश का खुलासा किया है। उधम सिंह नगर के गेहूं चोरी के आरोपी हीरा सिंह ने ही सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब एसआईटी की जांच में भी हीरा सिंह ही आरोपी साबित हुआ है। किसी बड़े गैंग का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस ने बताया की हीरा सिंह पहले गेंहूं चोरी के मामले में जेल गया था। जेल जाने के लिए वो कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार मानता था। इस दौरान उसकी मुलाकात जेल में एनडीपीएस के मुकदमे में बंद सतपाल से हुई और हीरा ने सतपाल के साथ मिलकर मंत्री सौरभ बहुगुणा को मारने की साजिश रची।
पुलिस ने बताया कि आरोपी हीरा ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को मारने के लिए 5.70 लाख रुपए एडवांस दिए। पुलिस ने हीरा सिंह से 2.70 लाख बरामद भी किए हैं। वहीं इस मामले में तत्कालीन एएसपी एसटीएफ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जिसके बाद चली कई महीनों की जांच में अब एसआईटी ने शासन को अपनी र्पिोट सौंप दी है।
इस पूरे मामले में एसआईटी ने हीरा सिंह को ही आरोपी साबित किया है। उसने ही हत्या के लिए सुपारी दी थी। वहीं ये भी जानकारी सामने आई है। कि सड़क हादसे में मंत्री की मौत कुछ इस तरह हो कि ये हादसा लगे हत्या नहीं।
Tagsउत्तराखंड मंत्री सौरभ बहुगुणासौरभ बहुगुणाहत्या की साजिशएसआईटीUttarakhand minister Saurabh BahugunaSaurabh Bahugunaconspiracy to murderSIT
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





