भारत
विधायक खरीद फरोख्त मामले में एसआईटी ने दो और लोगों को भेजा नोटिस
jantaserishta.com
23 Nov 2022 12:47 PM IST

x
हैदराबाद (आईएएनएस) विधायकों की खरीद-फरोख्त की मामले की जांच कर रही तेलंगाना पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दो और लोगों को नोटिस जारी किया है। हैदराबाद के अंबरपेट क्षेत्र के एक वकील प्रताप गौड़ और मामले के तीन आरोपियों में से एक नंद कुमार की पत्नी चित्रलेखा को नोटिस दिया गया है।
दोनों को बुधवार को एकीकृत पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में पूछताछ के लिए एसआईटी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है।
इसके साथ ही एसआईटी ने मामले में छह लोगों को नोटिस जारी किया है। इससे पहले चार लोगों को नोटिस दिया गया था, लेकिन उनमें से सिर्फ एक पेश हुआ।
करीमनगर के एक वकील एभूसरापु श्रीनिवास सोमवार और मंगलवार को एसआईटी के सामने पेश हुए।
श्रीनिवास, जिन्हें तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार का रिश्तेदार बताया जाता है, ने कथित रूप से सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के चार विधायकों को खरीदने के कथित प्रयास के लिए गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक सिंहयाजी के लिए फ्लाइट का खर्च उठाया था।
भाजपा महासचिव बी. एल. संतोष, भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली और केरल के एक डॉक्टर जग्गू स्वामी को अभी एसआईटी के सामने पेश होना है।
एसआईटी ने केरल में भाजपा के सहयोगी तुषार और जग्गू स्वामी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





