भारत
बदरीनाथ में चढ़ावे के लिए क्यूआर कोड लगाने के मामले की जांच के लिए SIT गठित
jantaserishta.com
10 May 2023 11:38 AM IST

x
देहरादून/बद्रीनाथ (आईएएनएस)| बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के मौके पर चढ़ावे के लिए क्यूआर कोड के बोर्ड लगाए गए थे। जिसमें बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे के लिए क्यूआर कोड लगाने के मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी (विशेष जांच टीम) गठित कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में टीम मामले की जांच करेगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने निर्देश दिए हैं कि मामले के निस्तारण के लिए साइबर सेल से समन्वय बनाकर पूरी जानकारी एकत्रित की जाए।
उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह को प्रतिदिन की गई कार्रवाई से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। पुलिस की ओर से गठित टीम में बदरीनाथ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट, प्रभारी एसओजी चमोली नवनीत भंडारी और कांस्टेबल एसओजी आशुतोष भंडारी शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





