भारत

बहन के प्रेमी की हत्या, गमछा से गला घोंटकर मारा, फिर

jantaserishta.com
23 Feb 2022 10:50 PM IST
बहन के प्रेमी की हत्या, गमछा से गला घोंटकर मारा, फिर
x
पढ़े पूरी खबर

भागलपुर में बहन के अफेयर से नाराज एक भाई ने अपनी बहन प्रेमी की हत्या कर दी. वारदात के बाद पकड़े जाने पर आरोपी भाई ने कहा कि उसे युवक की हत्या का कोई अफसोस नहीं है. आरोपी भाई ने पुलिस से कहा कि उसने बहन के प्रेमी को मिलने-जुलने से मना किया था. इसके बाद प्रेमी ने गाली-गलौच की थी जिसके चलते उसने बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया.

आरोपी मनोरंजन यादव ने कहा है कि उसकी बहन के साथ काजू नाम के लड़के का अवैध संबंध था. उसने काजू को मना किया था कि उसकी बहन से न मिले, लेकिन वो नहीं माना. उसके बाद मनोरंजन ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर काजू की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. फिर शव को कहलगांव गंगा तट पर सीढ़ी से गंगा में फेंक दिया. मनोरंजन ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसकी बहन का काजू से अवैध संबंध था, जिसका वो और उसके परिजन विरोध कर रहे थे. लेकिन काजू नहीं मान रहा था. उसके बाद उसने काजू को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया.
सबसे पहले मनोरंजन ने काजू को अपने विश्वास में लिया उसके बाद अपने साथियों दिवाकर और रुपेश के साथ जयराम यादव के साथ मिलकर काजू के पास खबर भिजवाया कि उसकी बहन मिलने का इंतजार कर रही है. उसके बाद काजू 3 फरवरी को जीरो माइल थाना क्षेत्र के गोपालपुर से कहलगांव पहुंचा. वहीं पर मौजूद सभी आरोपियों ने पहले उसका गमछे से गला घोंटा और उसकी हत्या कर गंगा में लाश फेंक दिया.
अपने बेटे के अचानक लापता होने के बाद काजू के पिता अशोक यादव ने 7 फरवरी को जीरोमाइल थाने में काजू के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद भागलपुर एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और जीरोमाइल थाना के साथ तिलकामांझी और सबौर थाने के एसएचओ की टीम बनाकर पूरे मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने सबसे पहले इस मामले में लड़की के फुफेरे भाई दिवाकर को उसके घर से गिरफ्तार किया और उसके बाद मथुरापुर से घटना के मास्टरमाइंड मनोरंजन को गिरफ्तार कर लिया. जीरोमाइल थाने के एएसआई सिकंदर यादव ने बताया कि सभी आरोपियों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story