भारत
गैंगरेप के बाद बहनों ने दी थी जान, अब पिता ने आत्मघाती कदम उठाया
jantaserishta.com
7 March 2024 2:48 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ईंट भट्टे पर हमीरपुर की रहने वाली दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी. इस मामले में दोनों बहनों ने आत्महत्या कर ली थी. अब पीड़िता के पिता ने भी सुसाइड कर लिया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के सिसोलर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार कानपुर के घाटमपुर में रहकर ईंट भट्ठे पर काम करता था. वहां उसकी बेटियों के साथ गैंगरेप कर वीडियो बना लिया गया था. इसके बाद दोनों बहनों ने फांसी लगा ली थी. इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद से ईंट भट्टा संचालक परिवार को राजीनामा करने का दबाव बना रहा था, साथ ही धमकी दे रहा था. इसी से आहत होकर पीड़ित पिता ने भी आत्महत्या कर ली. इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बीते दिनों घाटमपुर में स्थित ईंट भट्टे के ठेकेदार रामस्वरूप, रज्जू, संजू ने दो नाबालिग लड़कियों को पहले शराब पिलाई थी, इसके बाद गैंगरेप किया था. आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया था. वीडियो और फोटो लेकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था.
इसी बात से आहत होकर दोनों लड़कियों ने 29 फरवरी को ईंट भट्ठे के पास पेड़ पर एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपी रामस्वरूप, रज्जू और संजू को गिरफ्तार कर लिया था. रज्जू और संजू के मोबाइल में दोनों लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो मिले थे, जिन्हें पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था.
आरोप है कि घटना के बाद से ही ईंट भट्टा संचालक पीड़ित परिवार पर लगातार समझौता करने का दबाव बना रहा था. धमकी भी दी जा रही थी. बीते एक दिन पहले घाटमपुर से एक महिला ने भी आकर पीड़ित परिवार को धमकी दी थी.
इसी के बाद पीड़ित लड़की के पिता ने गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर नाले के पास बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया. सिसोलर पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





