भारत

बहन फोन पर करती थी बात, भाई को नहीं आया पसंद, बनाई ये खतरनाक योजना

jantaserishta.com
3 Nov 2020 4:34 PM IST
बहन फोन पर करती थी बात, भाई को नहीं आया पसंद, बनाई ये खतरनाक योजना
x

DEMOPIC 

मामले का खुलासा होने पर पुलिस...

पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है. युवक ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोप अज्ञात बदमाशों पर लगा दिया और वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल को घर के पीछे फेंक दिया. मामले का खुलासा होने पर पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन किसी लड़के से बात करती थी, बस यही बात उसे पसंद नहीं थी.

धनरुआ थाना क्षेत्र के छाती गांव में शनिवार रात 18 वर्षीय शोभा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या करने के बाद भाई ने बताया कि बदमाश घर में घुसे और शोभा की हत्या करने के बाद फरार हो गए. इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई. इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस को लड़की के भाई बबलू यादव द्वारा बार-बार बयान बदलने पर शक हुआ. पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की, तो बबलू ने अपना ​गुनाह कबूल कर लिया.

पुलिस ने घटना में बबलू यादव द्वारा प्रयोग की गई पिस्तौल को भी बरामद कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन किसी लड़के से बात करती थी. कई बार उसने मना किया, लेकिन बहन अपनी हरकतों से बाज नहीं आई. शनिवार की रात घर में उसकी मां और पत्नी के अलावा कोई नहीं था. उसके पिता और छोटा भाई उस वक्त पभेड़ी मोड़ पर ट्रक की रखवाली कर रहे थे. तभी उसने बहन की हत्या की योजना बनाई.

आरोपी ने बताया कि शोभा घर के नवनिर्मित कमरे में थी. काफी देर तक मोबाइल से उसी लड़के से बात करती रही. बाद में जब वह सो गई, तो मौका देख वह बहन के कमरे में पहुंच गया. उसने सोते समय बहन को गोली मार दी और पिस्तौल को घर के पीछे फेंक दिया. इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए नई कहानी तैयार कर दी.

जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बताया गया कि बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन बाद में मामले का खुलासा हुआ, तो आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story