भारत
नाबालिग बहन को मार डाला, बड़ी बहन के अपने प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते देखने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी
jantaserishta.com
24 May 2023 11:58 AM IST

x
पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।
हाजीपुर (आईएएनएस)| बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बहन को अपनी बड़ी बहन के अपने प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते देखने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। आरोप है कि बड़ी बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी छोटी बहन की पहले हत्या कर दी और फिर एसिड से शव को जलाकर बक्शे में बंद कर उसे घर के पीछे फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।
वैशाली के पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि हरि प्रसाद गांव में 15 मई को एक नौ वर्षीय लड़की लापता हुई थी, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लड़की का शव 19 मई को संदिग्ध अवस्था में उसके घर के पीछे से बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से इस मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर बड़ी नाबालिग बहन के मोबाइल फोन को जब्त कर कॉल रिकार्ड की जांच की, तब मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक की बड़ी बहन का प्रेम संबंध गांव के ही एक लड़के के साथ चल रहा था। 15 मई की रात छोटी बहन ने दोनों को अंतरंग हालत में देख लिया था। डर की वजह से दोनों ने बच्ची की हत्या कर दी और लाश को बक्से में बंद कर दिया।
पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी प्रेमी, उसकी बहन और उसकी चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अभी भी मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनो नाबालिग बहन के माता पिता किसी संबंधी के यहां गए थे और चाची को जिम्मेदारी सौंपी थी। इस मामले में जंदाहा के थाना प्रभारी विश्वनाथ राम को शिथिलता बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसएसिडहत्याप्रेमीप्रेमिकाBiharBihar NewsBihar PoliceAcidmurderboyfriendgirlfriend
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





