भारत

बहन ने पसंद के लड़के से की थी शादी, भाई और मां ने काटा उसका सिर, फिर ली सेल्फी

jantaserishta.com
7 Dec 2021 7:04 AM IST
बहन ने पसंद के लड़के से की थी शादी, भाई और मां ने काटा उसका सिर, फिर ली सेल्फी
x
पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां, झूठी शान के लिए की गई हत्या के एक संदिग्ध मामले में, एक नाबालिग लड़के ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी बहन का सिर काट दिया और फिर कटे हुए सिर के साथ सेल्फी ली।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि लड़की ने परिवार की इच्छा के खिलाफ शादी की थी इसलिए उसके भाई और मां ने यह जघन्य अपराध किया। एक अधिकारी ने कहा कि घटना यहां वैजापुर तहसील के लडगांव में रविवार दोपहर को हुई। सब डिविजनल पुलिस अधिकारी कैलाश प्रजापति ने कहा, 'कीर्ति (21) ने वैजापुर में अविनाश थोरे से 21 जून को विवाह किया था और गयागांव गांव में रहती थी। इससे परिवार में गुस्सा था।'
कीर्ति के नाबालिग भाई और उसकी मां उसके घर पहुंचे और उस वक्त उसका सिर काट दिया जब वह चाय बना रही थी। एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'नाबालिग लड़का और उसकी मां ने कीर्ति के सिर के साथ सेल्फी भी ली। अविनाश को उसकी पत्नी की सिर कटी लाश किचन में मिली। अपराध करने के बाद दोनों आरोपी वैजापुर पुलिस थाने पहुंचे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story