भारत
साली का गला काटा, फिर अपनी जान दे दी, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
18 Nov 2022 4:14 PM IST

x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.
ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में जीजा ने अपनी साली का गला काट दिया. इसके बाद आरोपी जीजा ने खुद भी ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. गर्दन कटने से गंभीर रूप से घायल साली को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.
मामला, जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत मादौन ग्राम का है. घायल साली के परिजनों के अनुसार, दमाद नागेंद्र पिछले दो महीने से ससुराल में ही रह रहा था. गुरुवार को घर के सभी लोग बाहर कुछ काम से गए थे. घर पर लड़की और दामाद अकेला था.
घर में साली को अकेला पाकर नागेंद्र ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की. मगर, लड़की ने इसका विरोध किया. वारदात को अंजाम देने में नाकाम जीजा नागेंद्र ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी.
इसके बाद आरोपी जीजा नागेंद्र मौके से फरार हो गया और ट्रेन से कटकर खुद भी अपनी जान दे दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.
मामले में ललितपुर के पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया, "जाखलौन थाना क्षेत्र में युवती को गला काट देने का मामला आया है. परिजनों की शिकायत के मुताबिक, साली के साथ जीजा रेप करना चाहता था. मगर, नाकाम होने पर गुस्से में उसने धारदार हथियार से साली की गर्दन काट दी. इसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे आकर जान दे दिया है. फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





