भारत

देवर पर आई भाभी का दिल, दोनों में मिलकर कर डाली पति की हत्या

Shantanu Roy
29 Jan 2023 1:11 PM GMT
देवर पर आई भाभी का दिल, दोनों में मिलकर कर डाली पति की हत्या
x
बड़ी खबर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक भाभी का दिल अपने देवर पर आ गया। पति बीच में बाधा बनने लगा, तो पत्नी ने खौफनाक साजिश रची और देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को सरसो के खेत में फेंकवा दिया। घटना बिछवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला पृथ्वी का है। पुलिस ने पत्नी के साथ ही उसके प्रेमी देवर को भी अरेस्ट कर लिया है। घटना की खबर पाकर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। शनिवार (28 जनवरी) को थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पृथ्वी निवासी राजेश पुत्र बेंचेलाल ने बिछवां पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 26 जनवरी की रात 11 बजे उसका छोटा भाई ब्रजेश (30) घर से अचानक लापता हो गया था।
उसकी काफी खोजबीन की गई, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। दो दिन बाद 28 जनवरी को नाका वाले कच्चे रास्ते के नजदीक सरसों के खेत में उसका शव पड़ा मिला। आरोप लगाया कि भाई की पत्नी रेनू का चचेरे देवर मोहित पुत्र रामेश्वर दयाल के बीच नाज़ायज़ संबंध थे। इसकी भनक पति ब्रजेश को लग गई थी। ब्रजेश ने इसका विरोध किया, तो पत्नी से उसका विवाद भी हुआ था। इस पर ब्रजेश ने पत्नी की पिटाई भी की थी। रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी ने छल से पहले पति को शराब पिलाई और फिर प्रेमी संग सरसों के खेत में ले जाकर ईंटों से कुचलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिछवां पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया।
Next Story