भारत

ससुराल वालों से लड़ाई करती थी भाभी, देवर ने चाकू मारकर किया मर्डर

Nil dhankar
17 Feb 2024 3:45 PM IST
ससुराल वालों से लड़ाई करती थी भाभी, देवर ने चाकू मारकर किया मर्डर
x
सनसनी खेज मामला

यूपी। मुरादाबाद में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां देवर ने गले और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके भाभी की हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कटघर थाना क्षेत्र में करुला गली की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। करुला की रहने वाली फरहीन की पहली शादी कोहिनूर चौराहे के पास रहने वाले मंसूर के साथ हुई थी।

पति दोस्त जाकिर अक्सर घर आता था। इस बीच फरहीन और उसके पति के दोस्त जाकिर में अफेयर हो गया था। इस बात की भनक मंसूर को भी लग गई थी। दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा रहने लगा था। इसके बाद फरहीन ने मंसूर को तलाक देकर जाकिर से शादी कर ली। महिला के पहले पति से 4 बच्चे हैं। पहले पति से हुए चारों बच्चों को लेकर उसकी नई ससुराल में आए दिन विवाद होता था। इसको लेकर देवर परेशान रहता था। शनिवार को महिला का पति जाकिर काम पर गया था। तभी महिला की उसके देवर गुलफाम ने चाकू से मार डाला।

Next Story