भारत
भाभी की हत्या, देवरों ने खेला खूनी खेल, वारदात की वजह कर देगी हैरान
jantaserishta.com
3 April 2024 11:10 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
हत्याओं को दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बक्सर: बिहार में जमीन विवाद में हत्याओं को दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बक्सर जिले में बुधवार सुबह दो देवर ने मिलकर अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सिकरौल थाना इलाके के पांडेयपुर गांव में अहले सुबह हुई। हत्या की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। मृतका की उम्र करीब 40 साल थी। वह अपने पति की हत्या के केस में जेल जा चुकी है, होली पर रिहा होकर आई थी। हत्या का आरोप मृतका के देवरों पर लगा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही सिकरौल पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर अस्पताल बक्सर भेज दिया। वारदात सुबह पांच बजे की है। महिला अपनी बेटी के साथ शौच के लिए गांव से बाहर जा रही थी। तभी, अपने घर से कुछ दूर उसे गोली मार दी गई। महिला को सीने में दो गोली मारी गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की बेटी महिमा कुमारी ने बताया कि उसके दोनों चाचा ने मिलकर ही उसकी मां को गोली मारी। उसने विरोध किया, तो वे लोग उसे भी मारने लगे। बताया जाता है कि महिला अपने पति की हत्या के आरोप में जेल गई थी। जो 10 माह जेल में रहने के बाद बेल पर रिहा होकर होली से दो दिन पूर्व घर आई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या की अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसजमीन विवादहत्याक्राइम न्यूज़BiharBihar NewsBihar PoliceLand DisputeMurderCrime News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





