भारत

अवैध संबंधों का विरोध करने पर भाभी का Murder, ननद निकली कातिल, पुलिस तक हैरान

jantaserishta.com
30 July 2024 4:54 PM IST
अवैध संबंधों का विरोध करने पर भाभी का Murder, ननद निकली कातिल, पुलिस तक हैरान
x

सांकेतिक तस्वीर

ससुराली घर छोड़कर फरार.
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब ननद के अवैध संबंधों का विरोध करने पर भाभी की हत्या कर दी गई। और ससुराली घर छोड़कर फरार हो गए। घटना हिलसा थाना इलाके के मानपुर गांव की है। जहां अवैध संबंध का विरोध करने पर एक महिला की गला दबाकर हत्या के जाने की सनसनीखेज घटना घटी है।
मृतका के मायके वाले ननद और उसके प्रेमी और अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं । घटना के बाद सभी ससुराली परिवार घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतका की भाभी शर्बिला सिन्हा ने बताया कि साल 2007 में शादी हुई थी दो बच्चे भी हैं । पिछले कुछ महीनो से उसकी ननद का अवैध संबंध गांव के ही एक युवक से चल रहा था । वह शादीशुदा है बावजूद मायके में ही रहा करती थी । युवक उसके बुलावे पर अक्सर घर आया जाया करता था ।
शर्बिला सिन्हा ने बताया कि अकेला पाकर ननद का प्रेमी उसकी भाभी के साथ भी छेड़छाड़ किया करता था। इन्हीं सब बातों को लेकर वह अक्सर विरोध करती थी। इस विरोध के कारण ननद और उसका सहयोगी उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करता था । सोमवार को ननद और ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दिया ।
हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मायके वाले गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोपों की जांच की जा रही है। घर के सभी सदस्य गांव छोड़कर फरार हैं । शव का पोस्टमार्टम कराया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story