भारत

मां का अपमान करने पर भाभी की हत्या, देवर ने खेला खूनी खेल

Nilmani Pal
18 Feb 2024 9:31 AM GMT
मां का अपमान करने पर भाभी की हत्या, देवर ने खेला खूनी खेल
x
क्राइम की सनसनीखेज खबर

यूपी। मुरादाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर भाभी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने पर पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। उसने बताया कि भाभी बार-बार मां की बेइज्जती कर रही थी इसलिए उसे मार डाला। जानकारी के मुताबिक महिला की तीन महीने पहले ही आरोपी के भाई से दूसरा निकाह हुआ था। दूसरी ओर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके कपरिजनों को सौंप दिया।

ये घटना कटघर थाना क्षेत्र के रहमतनगर करूला का है। गली नंबर 7 निवासी जाकिर पीतल ढलाई का काम करता है। तीन महीने पहले उसने मझोला के धीमरी आजादनगर निवासी फरहीन से निकाह किया था। यह फरहीन का दूसरा निकाह था। फरहीन के पहले पति से चार बच्चे भी है। बताया गया कि बीते चार-पांच दिन से जाकिर के घर में विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी फरहीन का शुक्रवार को सांस चंदा बी से झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर देवर गुलफाम रंजिश मान बैठा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जाकिर अपने काम पर चला गया। थोड़ी देर बाद देवर गुलफाम आया और मां चंदा बी का अपमान करने को लेकर फरहीन से उसकी कहासुनी हो गई।

उसी दौरान आरोपी ने चाकू निकाल कर फरहीन के ऊपर चाकू से एक के बाद एक तोड़बतोड़ वार करने शुरू कर दिए। उसकी गर्दन भी बुरी तरह से जख्मी कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुलफाम वहां से भाग निकला। जिसके बाद सूचना पाकर फरहीन के मायके पक्ष से भी लोग पहुंच गए। उधर, आरोपी गुलफाम ने पुलिस के पास पहुंच कर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने कहा कि फरहीन ने उसकी मां का अपमान किया था, इसलिए उसे मार डाला। उधर, एसएचओ कटघर तेजवीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने बुरी तरह से जख्मी फरहीन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। एसएचओ कटघर तेजवीर सिंह ने बताया कि फरहीन की मां परवीन की तहरीर पर आरोपी गुलफाम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कटघर के रहमतनगर में महिला की चाकू से हमला कर हत्या की गई है। उसके सगे देवर ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के साथ ही अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story