रात में देवर की हरकत देख घबराई भाभी, फिर पैरों के नीचे से खिसकी जमीन…

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक देवर ने अपनी भाभी से कुछ ऐसी डिमांड कर दी कि वो डर से कांपने लगी। मांग पूरी न करने पर आरोपी देवर उसे पीटने लगा। यह आधी रात की घटना है। रात में ही आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस घटना की शिकायत महिला ने पुलिस से की है। महिला की आपबीती सुनकर हर कोई हैरान है। यह जनकगंज थाना क्षेत्र की घटना है।
संजय नगर की रहने वाली 27 साल की महिला के साथ उसका देवर आधी रात को बदतमीजी करने लगा महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे उसका देवर उसके घर आया। आरोपी देवर के हाथ में एक बैग था जिसमें कपड़े रखे हुए थे। आरोपी ने महिला को वह बैग गिफ्ट बताते हुए दिया और उन कपड़ों को तुरंत पहनने के लिए बोलने लगा। आरोपी देवर ने कहा कि इसे अभी तुरंत पहनकर दिखाओ। वो बार-बार महिला से उन कपड़ों को तुरंत पहनने के लिए कहने लगा।
महिला की शिकायत के मुताबिक, देवर की डिमांड को उसने मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर वो उसे पीटने लगा। मारपीट की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। लेकिन आरोपी महिला के साथ बदतमीजी करता रहा और उसे लगातार पीटता रहा। आधी रात को ही उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। देवर की इस करतूत के बाद महिला काफी डर गई।
27 साल की महिला मारपीट के बाद जनकगंज पुलिस स्टेशन पहुंची। वहां महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोपी देवर के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






