भारत

भाभी का देवर पर आ गया दिल, पति को पता चला तो पैरों तले खिसकी जमीन, हुई शादी

jantaserishta.com
27 July 2024 11:51 AM IST
भाभी का देवर पर आ गया दिल, पति को पता चला तो पैरों तले खिसकी जमीन, हुई शादी
x

सांकेतिक तस्वीर

शादी की चर्चा पूरे इलाके में.
जौनपुर: यूपी के जौनपुर में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। यहां बड़े भाई ने अपनी पत्नी की शादी अपने छोटे भाई से करवा दी। दरअसल, भाभी और देवर में प्रेम प्रसंग चल रहा था। भाभी प्रेग्नेंट हो गई थी और पति ने साथ रहने से मना कर दिया था। ऐसे में प्रेमी देवर ने अपनी सगी भाभी से गुरुवार को कोर्ट में शादी करने के बाद जोगीबीर बाबा मंदिर पर आकर हिन्दू रीति रिवाज से सिंदूर डालकर सात फेरे भी लिया।
गांव निवासी शिरोमणि गौतम के बड़े लड़के बहादुर गौतम की शादी सरायख्वाजा क्षेत्र के पल्हामऊ गांव की निवासी सीमा गौतम से 26 मई 2023 को हिन्दू रीतिरिवाजों के साथ हुई थी। भाभी का अपने देवर सुंदर गौतम से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद दोनों का मिलना जुलना ज्यादा हो गया। बहादुर गौतम को अपनी पत्नी व अपने छोटे भाई के अवैध संबंध के बारे जानकारी हो गई। परन्तु परिवार वालों के समझाने पर मामला कुछ दिन तक शांत रहा। लेकिन जब बहादुर गौतम को जब पता चला कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है तो वो उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया।
बहादुर ने आरोप लगाया कि ये हमारा बच्चा नहीं है। ये हमारे छोटे भाई सुंदर गौतम का है। धीरे धीरे ये बात परिवार के साथ-साथ गांव व रिश्तेदारों में फैल गई। गुरुवार को परिवार के लोग व रिश्तेदार कोर्ट में जाकर सुंदर तथा सीमा का कोर्ट मैरिज करवा दिए। इसके बाद प्रसिद्ध जोगीबीर बाबा मंदिर पर आकर कर सात फेरे लेकर शादी करके सुंदर गौतम सीमा को अपनी दुल्हन बनाकर घर गया। शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story