भारत

सड़क पर झूमकर नाचीं भाभी, देवरानी के स्वागत में बहुत खुश दिखी जेठानी, देखें वायरल वीडियो

jantaserishta.com
26 July 2021 5:10 PM IST
सड़क पर झूमकर नाचीं भाभी, देवरानी के स्वागत में बहुत खुश दिखी जेठानी, देखें वायरल वीडियो
x

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर देवर-भाभी के डांस वीडियो (Devar Bhabhi Dance Video) खूब वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि देवरों की शादी में सबसे ज्यादा खुश भाभियां (Devar Bhabhi Relationship) होती हैं. आखिर उन्हें देवरानी के तौर पर एक सहेली और नया रिश्ता जो मिल जाता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक भाभी का वीडियो मस्त वायरल (Bhabhi Viral Video) हो रहा है. इस वेडिंग वीडियो (Wedding Video) में भाभी अपनी देवरानी के स्वागत में सड़क पर डांस कर रही हैं.

सोशल मीडिया (Social Media) साइट इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक शादी का वीडियो वायरल (Wedding Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो (Wedding Video) में दूल्हा-दुल्हन रथ पर बैठे हुए हैं (Bride Groom Video). दूल्हे की भाभी रोड पर उनके स्वागत में डांस कर रही हैं. बैकग्राउंड में मशहूर बॉलीवुड फिल्म (Bollywood Film) 'हम आपके हैं कौन' का लोकप्रिय गाना 'आई है शुभ घड़ी, आज बनी मैं बड़ी' चल रहा है. वीडियो (Dance Video) में भाभी की मस्ती देखते बन रही है. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो (Instagram Video) दिनेश देशमुख ने शेयर किया है.
देवरानी-जेठानी का रिश्ता बहनों या सहेलियों जैसा होता है. घर में एक सदस्य के बढ़ जाने से घर की खुशियां भी दोगुनी हो जाती हैं. इस वीडियो (Bhabhi Dance Video) में झूमकर डांस करती हुई बड़ी भाभी के चेहरे पर काफी खुशी और संतोष देखा जा सकता है.
देवर की शादी में किया गया भाभी का यह डांस खूब वायरल हुआ है. इस मजेदार डांस वीडियो (Dance Video) को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. सिर्फ यही नहीं, शादी में मौजूद रिश्तेदार भी बड़ी बहू के डांस पर काफी फिदा नजर आ रहे हैं. किसी महिला रिश्तेदार ने बड़ी बहू की नजर उताकर उन्हें आशीर्वाद दिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story