भारत

जीजा की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर साली ने की आत्महत्या, आरोपी पहुंचा जेल

jantaserishta.com
6 Aug 2026 4:45 PM IST
जीजा की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर साली ने की आत्महत्या, आरोपी पहुंचा जेल
x
जानें पूरा मामला.
कानपुर: कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आरोपी जीजा गोविंद शर्मा ने अपनी साली के नहाते समय अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. गोविंद अपनी पत्नी द्वारा अपने खिलाफ दर्ज कराए गए केस को वापस लेने का दबाव बना रहा था और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था. जीजा की इस प्रताड़ना से तंग आकर साली ने 18 जुलाई को सुसाइड कर लिया. मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जीजा गोविंद शर्मा को बुधवार को कानपुर के एक इलाके से गिरफ्तार कर लिया है.
कानपुर के कल्याणपुर निवासी व्यापारी ने अपनी बड़ी बेटी की शादी फर्रुखाबाद के कमालगंज निवासी गोविंद शर्मा से की थी. गोविंद की मारपीट से परेशान होकर उसकी पत्नी ने कल्याणपुर थाने में पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया था. इसके बाद गोविंद ने समझौते के बहाने पत्नी को ससुराल बुलाया. ससुर को शक हुआ तो उन्होंने अपनी छोटी बेटी को भी बड़ी बेटी के साथ भेज दिया.
ससुराल पहुंचने पर आरोपी गोविंद ने अपनी छोटी साली के नहाते समय अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए. इसके बाद वह साली पर दबाव बनाने लगा कि वह अपनी बड़ी बहन से उसके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस कराए, वरना वह फोटो वायरल कर देगा. धमकी से डरी-सहमी साली अपनी बहन के साथ कानपुर लौट आई, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंचकर उसे धमकाने लगा.
जीजा की लगातार धमकी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 18 जुलाई को साली ने सुसाइड कर लिया. घटना के बाद बड़ी बेटी ने पिता को पूरी सच्चाई बताई. पिता की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया. एसीपी दिलीप सिंह के मुताबिक आरोपी गोविंद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके मोबाइल फोन की भी गहनता से जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story