भारत
साली और पत्नी ने पति को जमकर धुना, दूसरी महिला के साथ देखने पर आया गुस्सा
jantaserishta.com
7 March 2024 12:34 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस से शिकायत की है।
बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को दूसरी शादी कर पत्नी से बहाना बनाना भारी पड़ गया। दरअसल, यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने चोरी चुपके से दूसरी शादी कर ली थी। बीते एक साल से अपनी पत्नी से छुट्टी ना मिलने का बहाना बनाकर घर नहीं जा रहे थे। शक होने पर पहली पत्नी ने खोजबीन शुरू की और पति पर के ठिकाने पर पहुंच गई। दूसरी महिला के साथ देखकर पहली पत्नी ने अपनी बहन के साथ मिलकर अपने पति की जमकर पिटाई कर दी। पहली पत्नी ने पति पर कई आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
आपको बता दें आरोपी बुलंदशहर जिले के खुर्जा का रहने वाला है। दनकौर इलाके में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। साल 2020 में उसने खुर्जा में रहने वाली एक महिला से शादी की थी। दोनों से एक बच्चा भी हुआ। पीड़ित पत्नी की मानें तो बीते एक साल से पति घर नहीं आ रहा था। पत्नी के कहने के बावजूद बार-बार बहाना बता रहा था कि उसे छुट्टी नहीं मिल रहा है। इस पर पत्नी को शक हुआ तो पत्नी ने अपने घर वालों के साथ संपर्क किया और अपने पति किए बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया।
पत्नी का कहना है कि पति बार-बार कमरा बदलता था इसलिए वह जल्दी तलाश नहीं कर पाई पर बीते बुधवार को पत्नी अपनी बहन के साथ तलाशते हुए पति के ठिकाने पर पहुंच गई। जहां पत्नी ने देखा कि उसका पति दूसरी महिला के साथ रह रहा था। काफी देर तक हंगामा के बाद पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
Tagsबुलंदशहरबुलंदशहर न्यूज़बुलंदशहर पुलिसप्रोफेसरपत्नीBulandshahrBulandshahr NewsBulandshahr PoliceProfessorWife
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





