भारत
भाभी व देवर ने एक साथ खाया जहर, शख्स की हुई मौत, जानें पूरा मामला
Shubhra Nandy
11 Aug 2021 6:22 AM IST

x
नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग (Love Affairs) में घर से भागे देवर और भाभी ने हरनौत रेलवे स्टेशन (Harnaut Railway Station) पर जहर खाकर लिया है.
Nalanda: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग (Love Affairs) में घर से भागे देवर और भाभी ने हरनौत रेलवे स्टेशन (Harnaut Railway Station) पर जहर खाकर लिया है. इस घटना में देवर की मौत हो गई जबकि भाभी का इलाज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
बताया जाता है कि अस्पताल के प्रभारी को सूचना मिली थी कि हरनौत रेलवे स्टेशन पर एक युवक और युवती ने जहर खा लिया है. इसी सूचना पर 102 नंबर की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को हरणौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से दोनों को गंभीर हालत सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया. दोनों हरनौत के ही रहने वाले हैं. मृतक हरणौत के विंदेश्वरी यादव का पुत्र कुंदन कुमार बताया जाता है. लोगों का कहना है कि यह दोनों 2 महीने से घर से भाग गए थे और उनके नाम से परिवार वालों ने थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी.
Next Story





