भारत

बहन का 2- 3 लड़कों से था अवैध संबंध, पुराना प्रेमी और भाई हुए एक, और रच दिया ये षड्यंत्र...

jantaserishta.com
3 Feb 2021 1:01 PM IST
बहन का 2- 3 लड़कों से था अवैध संबंध, पुराना प्रेमी और भाई हुए एक, और रच दिया ये षड्यंत्र...
x

बहन के अवैध संबंधों से भाई इतने परेशान हो गए क‍ि उन्होंने लोकलाज की खात‍िर अपनी बहन का ही मर्डर करने का प्लान बना ल‍िया और अपने साथ उसके पुराने प्रेमी को म‍िला ल‍िया. उसके बाद षड्यंत्र रचकर बहन की हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के देवर‍िया ज‍िले का है.

देवरिया में 31 जनवरी को थाना गौरीबाजार के गांव हरेरामपुर के पास पश्चिमी रेलवे क्रासिंग की पुलिया के नीचे एक युवती की लाश मिलने का मामला सामने आया. युवती की हत्या उसके सगे भाई अरमान, चचेरे भाई और पुराने प्रेमी शिवम ने मिलकर की थी. प्रथम दृष्टया पुलिस ये मानकर चल रही थी कि युवती शौच के लिए निकली होगी और ट्रेन की चपेट में आ गयी.
मृतक युवती रेशम के आसपास के गांव के 2- 3 लड़कों से अवैध संबंध थे. युवती के भाई अरमान को ये बिल्कुल पसंद नहीं था और लोकलाज के लिए उसने अपनी बहन की हत्या करने का षड्यंत्र रचा. इसमें अपने चचेरे भाई सैफ और बहन के पुराने आशिक शिवम को शामिल किया.
शिवम ने रेशम को फ़ोन करके बाहर मिलने बुलाया और अपने साथ भगा कर ले जाने की बात कही. जब युवती मिलने पहुंची तो पहले से मौजूद भाइयों ने चाकू से युवती पर कई वार किये. उसके बाद तीनों फरार हो गए.
पुलिस का कहना है कि अरमान ने पूछताछ में बताया है कि उसकी बहन के कई लड़कों से सम्बन्ध थे. लोकलाज के चलते शिवम को प्रेरित किया गया कि उसे मिलने के बहाने बुलाये और जब वो आएगी तो हम चाकू से वार कर देंगे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story