भारत

बहन ने सगी नाबालिग बहन के साथ किया कुछ ऐसा...होना पड़ेगा गिरफ्तार, छापेमारी जारी

jantaserishta.com
30 April 2024 5:01 PM IST
बहन ने सगी नाबालिग बहन के साथ किया कुछ ऐसा...होना पड़ेगा गिरफ्तार, छापेमारी जारी
x

सांकेतिक तस्वीर

मां ने पुलिस से उचित कानूनी करवाई की मांग की है।
जमुआ: किसी ने कहा है कि रिश्तों की दलदल से कैसे निकलेंगे, हर साजिश के पीछे अपने ही निकलेंगे... कुछ ऐसा हीं हुआ है झारखंड के जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में। जिसने भी इस घटना को सुना आह भर लिया। लोगों का खून के रिश्तों से विश्वास ही उठ सा गया। यहां एक बहन ने सगी नाबालिग बहन का अपहरण कर अपने जेठ के साथ ब्याह करा दिया।
इस संबंध में चरघरा निवासी नाबालिग की मां ने बड़ी बेटी व अन्य के खिलाफ जमुआ थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करवाई है। कहा कि उसकी बड़ी बेटी, जो कि बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना के एक गांव निवासी है, ने ससुराल के दो-तीन लोगों के साथ मिलकर एक साजिश के तहत उनकी 14 साल की छोटी बेटी को उसके विद्यालय से जबरन उठा लिया। किडनैप करने के बाद उसका विवाह जबरन 25 साल के जेठ के साथ गुपचुप तरीके से एक मंदिर में करवा दिया है। मां ने पुलिस से उचित कानूनी करवाई की मांग की है।
मां ने बताया कि बड़ी बेटी का विवाह दो साल पहले हिंदू रीति रिवाज के साथ बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना के एक गांव में किया था। उसकी एक डेढ़ महीने की बच्ची भी है। बड़ी बेटी के पति पांच भाई हैं और ये सभी गुजरात के सूरत में रहते हैं। तीसरे नंबर के जेठ का विवाह नहीं हुआ था। मां ने आगे बताया कि वह (आरोपी) अपने घर में सबसे बड़ी बहन है। उसकी दो बहनें और हैं। दोनों नाबालिग हैं। उसके ससुराल वालों की नजर उसकी दूसरे नंबर की बहन पर थी।
मां के अनुसार बड़ी बेटी अपनी बच्ची के साथ कुछ दिनों से उसके साथ ही थी। शनिवार को उसके पति का फोन आया कि उसे गिरिडीह के रिश्तेदार के वैवाहिक कार्यक्रम में जाना है इसलिए उसे जाने दें। इस पर उसने अपनी बेटी को जाने दिया, लेकिन अत्यधिक गर्मी को देखते हुए उसकी बच्ची को अपने पास ही रख लिया। उन्होंने उसके साथ अपनी सबसे छोटी बेटी को भी भेज दी।
बताया गया कि अपनी सबसे छोटी बहन को लेकर वह पहले अपनी दूसरे नंबर की बहन के स्कूल पहुंची। वहां से उसे लेकर निकल गई। वह गिरिडीह न जाकर किसी ऑटो से जमुआ पहुंची। जमुआ में उसके जेठ कुछ लोगों के साथ एक बोलेरो लेकर खड़े थे। वहां से वे लोग सरोन (बिहार) के पास किसी मंदिर में गए और गुपचुप तरीके से जबरन उसकी नाबालिग बेटी का विवाह जेठ से करवा दिया। जब स्कूल में छुट्टी होने के बाद भी बेटी घर नहीं पहुंची तो मां विद्यालय पहुंची। स्कूल पहुंचने पर उसे पता चला कि बेटी को बड़ी बेटी ले गई है। तब उसने फोन कर उससे बेटी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसका विवाह करा दिया है। इतना कह कर उसने अपना फोन बंद कर लिया।
जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने कहा कि आवेदन के बाद कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। सभी फरार हैं। शीघ्र ही दोषियों को हिरासत में लिया जायेगा। यह बहुत गंभीर मामला है कि एक नाबालिग छात्रा का उसी की बहन द्वारा जबरन विवाह करवा दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story