भारत
तिहाड़ जेल की कोठरी में अकेले रह रहे मनीष सिसोदिया: अधिकारी
jantaserishta.com
7 March 2023 1:16 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ सेंट्रल जेल नंबर एक के वरिष्ठ नागरिक सेल में बंद हैं और वह इसे किसी के साथ साझा नहीं कर रहे हैं। जेल अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सिसोदिया का सेल वार्ड नंबर 9 में स्थित है, जो सीसीटीवी की निगरानी में है। अधिकारियों ने बताया कि इसी वार्ड में कुछ खूंखार अपराधियों को रखा गया है। सिसोदिया ने अभी तक खाने या अन्य कोई शिकायत नहीं की है।
सिसोदिया, जिन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, को औपचारिकताओं के बाद सोमवार को सेल में रखा गया था, इसमें कुछ मेडिकल टेस्ट भी शामिल थे।
जेल अधिकारी ने कहा, उनकी मेडिकल जांच रिपोर्ट सामान्य आई, इसके बाद उन्हें एक 'स्पर्श किट' प्रदान की गई, जिसमें टूथपेस्ट, साबुन, टूथब्रश और दैनिक जरूरतों के अन्य सामान शामिल थे। जेल में पहली रात उन्हें अतिरिक्त कपड़े भी प्रदान किए गए।
अधिकारी ने कहा, रात के खाने में सिसोदिया को शाम करीब 7-7.30 बजे चपाती, चावल और सब्जी दी गई और उन्होंने किसी भी चीज के बारे में कोई सवाल या शिकायत नहीं किया।
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही मामले की जांच के सिलसिले में 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
Tagsतिहाड़ जेलपूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदियामनीष सिसोदियादिल्लीTihar JailFormer Deputy Chief Minister Manish SisodiaManish SisodiaDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





