भारत
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मनीष सिसोदिया सीबीआई कोर्ट में पेश
jantaserishta.com
2 Jun 2023 1:22 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को आबकारी नीति घोटाला मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने हाल ही में इस मामले में अपना पहला पूरक आरोप पत्र दायर किया था, इसमें सिसोदिया सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है। सिसोदिया को कोर्ट रूम के लॉकअप में लाया गया, जहां से उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जज के सामने पेश किया गया। अदालत ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वह आरोप पत्र की प्रतियां और संबंधित दस्तावेज सभी आरोपियों को मुहैया कराए। इसने सुनवाई की अगली तारीख 6 जुलाई तय की।
शुक्रवार की कार्यवाही के दौरान, आरोपी अर्जुन पांडे ने दिल्ली से बाहर होने के कारण उपस्थित होने में असमर्थता का हवाला देते हुए अदालत में पेश होने से छूट मांगी। सप्लीमेंट्री चार्जशीट में सिसोदिया, पांडे, बुच्ची बाबू गोरंतला और अमनदीप ढाल को आरोपी बनाया गया है।
सीबीआई ने आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 477-ए (खातों में हेराफेरी) के तहत दर्ज अपनी प्राथमिकी में सिसोदिया को आरोपी नंबर एक बनाया है।
Tagsमनीष सिसोदियावीडियो कॉन्फ्रेंसिंगसीबीआई कोर्टसीबीआईआबकारी नीति घोटालाmanish sisodiavideo conferencingcbi courtcbiexcise policy scam
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





