भारत

एसआई की तोड़ी हड्डी: छापेमारी के दौरान अवैध शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला

Admin2
11 Dec 2020 1:47 PM IST
एसआई की तोड़ी हड्डी: छापेमारी के दौरान अवैध शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला
x
बड़ी वारदात

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिला के रहिका थाना अंतर्गत सतलख्खा गांव में बुधवार की रात्रि अवैध शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया जिसमें थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. रहिका थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने गुरुवार को बताया कि जख्मी पुलिसकर्मियों में सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र प्रसाद और प्रोविजनल सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार भी शामिल हैं. हमले में कुमार के हाथ की हड्डी टूट गई.

Next Story