भारत

सिरसा के जवान निशान सिंह की मुठभेड में हुई मौत, 2 महीने पहले हुई थी शादी

Shantanu Roy
17 April 2022 8:04 AM GMT
सिरसा के जवान निशान सिंह की मुठभेड में हुई मौत, 2 महीने पहले हुई थी शादी
x
बड़ी खबर

सिरसा। देश की रक्षा के लिए सिरसा जिला के गांव भावदीन निवासी 27 वर्षीय जवान निशान सिंह ने अपना बलिदान दे दिया। अनंतनाग में आतंकवादियों से एनकाउंटर के दौरान शनिवार को जवान निशान सिंह वीरगति को प्राप्त हो गया। उसके पार्थिव शरीर को वायुमार्ग से बठिंडा लाया गया है। वहां से रविवार को बाद दोपहर उसके पैतृक गांव भावदीन में लाया जाएगा।

बाद दोपहर होगा अंतिम संस्कार
बलिदानी निशान सिंह का अंतिम संस्कार दोपहर दो बजे के बाद उसके गांव भावदीन में होगा। जिला प्रशासन द्वारा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं निशान सिंह के बलिदान होने का समाचार मिलते ही आसपास के गांवों से युवा भावदीन गांव में पहुंचने शुरू हो गए। उधर बलिदानी निशान सिंह के घर मातम पसरा हुआ था और स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story