भारत

Sir ने छात्रा की तलाशी ली, आहत में सुसाइड

Nil dhankar
3 March 2025 7:02 AM IST
Sir ने छात्रा की तलाशी ली, आहत में सुसाइड
x
पढ़े पूरी खबर

ओडिशा। केंद्रपाड़ा जिले में 18 वर्षीय एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुरुष शिक्षक की ओर से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले गलत तरीके से तलाशी लेने से वह परेशान थी। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि छात्रा की मां ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें टीचर के ऊपर गंभीर आरोप लगाया गया।

इसके मुताबिक, 19 फरवरी को जब लड़की उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित परीक्षा में शामिल हो रही थी, तो एक पुरुष शिक्षक ने उसकी अनुचित तरीके से तलाशी ली। यह घटना ओडिशा में पट्टामुंडई कॉलेज की है।

पट्टामुंडई ग्रामीण पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरज लेंका ने बताया कि महिला शिक्षकों के बजाय छात्राओं की तलाशी पुरुषों की ओर से ली गई, जो सीएचएसई दिशानिर्देशों के खिलाफ है। शिकायतकर्ता ने कहा, ‘उत्पीड़न से परेशान होकर 12वीं कक्षा की छात्रा ने 24 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी।’ प्रभारी निरीक्षक धीरज लेंका ने कहा, ‘शिकायत कल दर्ज की गई थी। हमने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि क्या हुआ था। अगर सबूत मिलते हैं तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

Next Story