भारत
निष्पक्ष चुनाव के लिए बंगाल में एसआईआर जरूरी : दिलीप घोष
jantaserishta.com
11 Sept 2025 9:57 AM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बिहार की तर्ज पर राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) लागू करने की मांग की है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने उनकी मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह चुनाव आयोग ने बिहार में एसआईआर को प्रभावी ढंग से लागू किया, वही मॉडल पश्चिम बंगाल में भी अपनाया जाना चाहिए।
भाजपा नेता दिलीप घोष ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "बिल्कुल, जिस तरह चुनाव आयोग ने बिहार में एसआईआर को सफलतापूर्वक लागू किया, ऐसा ही बंगाल में भी होगा और यह यहां भी सफल होगा। इसके बाद निष्पक्ष चुनाव होंगे।"
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के बयान पर दिलीप घोष ने तीखी प्रतिक्रिया दी। घोष ने कहा कि टीएमसी की सरकार बंगाल में तीन बार चुनी गई है, इसलिए सबसे पहले उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, "जो कुछ हुआ, वह हो चुका है। देश में कई चीजें गलत हो रही थीं। पीएम मोदी आए और उन्होंने इसे ठीक किया। संसद से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक नए कानून बनाए गए और चुनाव आयोग को मजबूत किया गया। 150 साल पुराने ब्रिटिश कानून को सुधारा गया। उसी तरह, मतदाता सूची में त्रुटियों को भी ठीक किया जाएगा। चुनाव आयोग इसके लिए तैयारी कर रहा है।"
दिलीप घोष ने भारत की वैश्विक मित्रता पर जोर देते हुए कहा, "भारत का पूरी दुनिया के साथ दोस्ताना रिश्ता है। जब भी दुनिया में कहीं कोई समस्या होती है या मानवता संकट में होती है, हम सबसे पहले पहुंचकर मदद करते हैं। हम सेवा करते समय जाति, धर्म या देश नहीं देखते। इसी तरह, अमेरिका के लोगों के साथ भी हमारे अच्छे रिश्ते हैं। अगर कोई नेतृत्व के कारण गलत करता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि इसे बर्दाश्त किया जाएगा।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





