भारत

WHO के नक्शे में चीन-पाक का हिस्सा नजर आया जम्मू-कश्मीर, सांसद ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

jantaserishta.com
30 Jan 2022 10:49 PM IST
WHO के नक्शे में चीन-पाक का हिस्सा नजर आया जम्मू-कश्मीर, सांसद ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अपने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान और चीन का हिस्सा दिखाए जाने पर तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉक्टर शांतनु सेन ने कड़ी आपत्ति जताई है. डॉ. सेन ने इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखते हुए अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर इसका पुरजोर विरोध करने की मांग की है.

उन्होंने इस पर प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित कराते हुए लिखा है कि, मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि जब कोविड की वैश्विक स्थिति जानने के लिए मैं WHO की वेबसाइट पर गया तो मुझे एक नक्शा दिखा.
डॉक्टर सेन ने आगे लिखा है कि जब मैंने उसे जूम कर देखा तो मैं चौंक गया, जम्मू-कश्मीर को दो अलग रंगो में दिखाया गया है. जब मैंने भारत के नीले रंग वाले हिस्से के बाद दूसरे हिस्से पर क्लिक किया तो उसमें पाकिस्तान की कोरोना स्थिति नजर आने लगी, जबकि अन्य हिस्से में चीन का आंकड़ा नजर आने लगा.
उन्होंने आगे लिखा कि उस नक्शे में अरुणाचल प्रदेश को भी भारत से अलग दिखाया गया है. डॉ. सेन ने आगे लिखा कि मेरा मानना है कि यह एक गंभीर अंतर्राष्ट्रीय मामला है और हमारी सरकार को इसकी जांच कर समय से पहले इस पर एक्शन लेना चाहिए.
टीएमसी सांसद ने अपनी चिट्ठी में कहा कि इसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए और देश के लोगों को पूछना चाहिए कि इतनी बड़ी गलती कैसे की जा सकती है. हमारी सरकार को अन्य अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों की तरह इसे भी जोर-शोर से उठाना चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story