सिंघु बॉर्डर: संयुक्त किसान मोर्चे की मीटिंग खत्म, बुधवार को फिर होगी केंद्र के प्रस्ताव पर चर्चा

नई दिल्ली: केंद्र की ओर से भेजे गए मसौदा प्रस्ताव को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर काफी विचार-विमर्श किया. पूरी तरह सहमति न बनने की वजह से अब बुधवार को एक बार फिर बैठक आयोजित की जाएगी. माना जा रहा है कि दिल्ली बॉर्डर पर पिछले एक साल से जारी किसान आंदोलन समाप्त हो सकता है. एक बड़ा वर्ग आंदोलन वापस लेने के पक्ष में है. किसान संगठन कल बैठक के बाद इस आंदोलन को खत्म करने की घोषणा कर सकते हैं.
विषय नोट कर लिए गए हैं उन्हें सरकार को भेजा जाएगा। उम्मीद है कि कल तक सरकार की तरफ से जवाब मिल जाएगा। उसपर कल 2 बजे फिर से बैठक होगी। सरकार की तरफ से जो भी उत्तर आएगा उसपर चर्चा की जाएगी: युद्धवीर सिंह, संयुक्त किसान मोर्चा https://t.co/quyVmF0blk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





