
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई है. 19 मई की सुबह 11 बजे इंदर का शव नीलो नहर में मिला. 29 साल की इंदर को 6 दिन पहले गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था, जिसके बाद से उनका परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था.
परिवार का कहना है कि मोगा का रहने वाला व्यक्ति जबरदस्ती शादी करने का दबाव इंदर पर बना रहा था. मना करने पर उसने सिंगर को किडनैप कर लिया था. फिर हत्या करने के बाद वह कनाडा भाग गया. वह हत्या करने के लिए ही कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था, फिर इसी रास्ते वापस भाग गया.
इस शख्स से इंदर कौर की करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. लेकिन जैसे ही इंदर को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, तो उन्होंने शादी करने से मना कर दिया था. इसी बात से आरोपी खुन्नस रखने लगा था. फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.
इंदर कौर ने 5 दिन पहले 13 मई को अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इसमें उन्हें ब्राउन शर्ट पहने, बैग थामे देखा गया था. नजरें झुकाए सिंगर पोज कर रही थीं, जिसे फैंस ने पसंद किया था. अब इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में मातम पसरा हुआ है. यूजर्स न्यूज देखने के बाद इंदर की आखिरी फोटो पर कमेंट पर उन्हें याद कर रहे हैं. साथ ही कई श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं.
सवाल ये भी उठ रहा है कि अगर 6 दिन पहले इंदर कौर किडनैप हुईं तो 5 दिन पहले ये पोस्ट किसने शेयर की? माना जा रहा है कि ये शेड्यूल पोस्ट हो सकती है, जिसे पहले से सेव करके रखा गया होगा. इंदर के गानों की बात करें तो उन्होंने 'जीजा', 'किसान एंथम 2', 'देसी सिरे दा', 'जट्ट माइंड', 'नबज जट्टी दी', 'अकड़' समेत अन्य गाने गाए थे. उनके म्यूजिक को काफी पसंद भी किया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





