भारत

सिंगर यो यो हनी सिंह की बढ़ी टेंशन, फिर विवादों के केंद्र में आ गए

jantaserishta.com
25 Dec 2025 8:09 AM IST
सिंगर यो यो हनी सिंह की बढ़ी टेंशन, फिर विवादों के केंद्र में आ गए
x
जानें पूरा मामला.
चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी रैपर और गायक यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं. भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने उनके हाल ही में रिलीज हुए पंजाबी गाने 'नागिन' को अश्लील बताते हुए पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) को शिकायती पत्र दिया है और गाने को यूट्यूब समेत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है. उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है.
बीजेपी के प्रदेश सह-संयोजक अरविंद शर्मा ने पंजाब DGP को यह शिकायत सौंपी है. उन्होंने आरोप लगाया कि यो यो हनी सिंह का नया गाना 'नागिन' पंजाबी संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है.
जालंधर के अरविंद शर्मा ने शिकायती पत्र में कहा कि इस गाने के वीडियो में अश्लीलता से भरे दृश्य, भद्दे डांस मूव्स और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया गया है. उनका कहना है कि मनोरंजन के नाम पर पंजाबी संगीत और पहचान को बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पंजाब की संस्कृति हमेशा से मर्यादा, सम्मान और महिलाओं के प्रति आदर के लिए जानी जाती है, लेकिन इस तरह के गाने समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं.
शिकायत में यह भी कहा गया है कि 'नागिन' गाना यूट्यूब पर बिना किसी प्रभावी आयु प्रतिबंध के उपलब्ध है, जिससे बच्चे और किशोर आसानी से इसे देख सकते हैं. अरविंद शर्मा ने चिंता जताई कि इस तरह का कंटेंट बच्चों और युवाओं के मानसिक और नैतिक विकास पर गलत असर डाल सकता है.
शर्मा ने अपनी शिकायत में हनी सिंह और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की मांग की है, जिनमें आईपीसी की धारा 292 और 293 (अश्लील सामग्री का प्रकाशन और प्रसारण), आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 और 67A (डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लील और यौन सामग्री का प्रकाशन) और संविधान के अनुच्छेद 19(2) का हवाला देते हुए नैतिकता और शालीनता के हित में उचित प्रतिबंध लागू करने की बात कही है.
बीजेपी नेता ने शिकायत में मांग की है कि गाना 'नागिन' को तुरंत यूट्यूब और अन्य सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाया जाए. यो यो हनी सिंह और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. भविष्य में पंजाबी संगीत के नाम पर इस तरह की अश्लील सामग्री पर सख्त रोक लगाई जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null