भारत

मालवाहक जहाज मामला: आईसीजी, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर दिया ऑपरेशन को अंजाम

jantaserishta.com
14 Jun 2025 2:30 PM IST
मालवाहक जहाज मामला: आईसीजी, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर दिया ऑपरेशन को अंजाम
x
कोच्चि: केरल के कोच्चि के पास सिंगापुर के जहाज ‘एमवी वान हाई 503’ में लगी आग को काबू करने और जहाज को बचाने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी), नौसेना और वायुसेना ने मिलकर सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम दिया है। 13 जून को खराब मौसम के बावजूद आईसीजी ने जहाज को केरल तट से दूर रखा था, लेकिन अचानक मौसम की स्थिति खराब होने और तेज पश्चिमी हवाओं के कारण यह खतरनाक तरीके से तटरेखा की ओर बह गया।
नौसेना के सी किंग हेलीकॉप्टर ने कोच्चि से उड़ान भरकर कठिन परिस्थितियों में सैल्वेज टीम को जहाज पर उतारा। इसके बाद टीम कोच्चि के तट से लगभग 20 समुद्री मील दूर ऑफशोर वॉरियर से 600 मीटर की टो रस्सी जोड़ने में सफल रही। अब जहाज को 1.8 नॉट की गति से पश्चिम की ओर खींचा जा रहा है और यह तट से 35 नॉटिकल मील दूर है।
भारतीय तटरक्षक बल के तीन जहाज इस कंटेनर जहाज की निगरानी और आग बुझाने का काम जारी रखे हुए हैं। अब जहाज पर सिर्फ धुआं और कुछ अलग-अलग हॉटस्पॉट बचे हैं, जो आईसीजी की प्रभावी आग बुझाने की कोशिशों का नतीजा है, जिसने एक बड़ी पर्यावरणीय आपदा को टालने में मदद की है।
आईसीजी शिपिंग महानिदेशालय के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर रहा है कि जहाज भारतीय तट से कम से कम 50 नॉटिकल मील दूर रहे, जब तक कि इसके मालिक इसकी स्थिति पर फैसला नहीं लेते। अतिरिक्त अग्निशामक टगबोट के आने से स्थिति और बेहतर होने की उम्मीद है। हाल ही में केरल तट से लगभग 70 समुद्री मील दूर मालवाहक जहाज में आग लग गई थी। जहाज पर सवार 22 लोगों में से 18 चालक दल के सदस्यों को समुद्र में कूदने के बाद बचा लिया गया था, जबकि जहाज के अग्नि और सुरक्षा विभाग से जुड़े चार अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले, ताइवान ने सिंगापुर के मालवाहक जहाज वान हाई 503 के 18 चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story