भारत

दीपावली पर 'सिंदूर लड्डू' की धूम, भारतीय फौज को समर्पित खास मिठाई

jantaserishta.com
16 Oct 2025 10:13 AM IST
दीपावली पर सिंदूर लड्डू की धूम, भारतीय फौज को समर्पित खास मिठाई
x
लड्डू में गुलाब की पंखुड़ियां, केसर और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया गया है.
भागलपुर: दीपावली के पावन अवसर पर बिहार के भागलपुर में एक अनूठी मिठाई 'सिंदूर लड्डू' तैयार की गई है, जो भारतीय फौज के सम्मान में बनाई गई है। इस मिठाई का नाम कश्मीर में भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' से प्रेरित है। इस खास लड्डू में कश्मीर के गुलाब की पंखुड़ियां, केसर और ड्राई फ्रूट्स का उपयोग किया गया है, जो इसे स्वादिष्ट और खास बनाता है।
मिठाई बनाने वाले भागलपुर के व्यवसायी अभिनंदन शर्मा ने समाचार एजेंसी को बताया कि 'सिंदूर लड्डू' भारतीय फौज को समर्पित है, जो कश्मीर में देश की सुरक्षा के लिए तैनात है। उन्होंने कहा, "कश्मीर में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद हमने यह मिठाई बनाई ताकि देश की जनता के जज्बे को दर्शाया जा सके। इस लड्डू में जम्मू-कश्मीर से लाए गए गुलाब की पंखुड़ियां, केसर और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया गया है।"
अभिनंदन ने बताया कि इस मिठाई की बाजार में जबरदस्त मांग है। दीपावली के मौके पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी दुकान से इसकी आपूर्ति लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश है कि यह मिठाई न सिर्फ स्वाद दे, बल्कि देश के प्रति सम्मान और फौज के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बने।"
अभिनंदन के मुताबिक, 'सिंदूर लड्डू' की खासियत इसकी सामग्री और इसका उद्देश्य है। यह मिठाई न केवल त्योहार का उत्साह बढ़ा रही है, बल्कि भारतीय सेना के प्रति लोगों की भावनाओं को भी जोड़ रही है। भागलपुर के बाजारों में इसकी चर्चा जोरों पर है और लोग इसे अपनों के साथ बांटकर दीपावली को और खास बना रहे हैं। यह पहल न केवल स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा दे रही है, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी मजबूत कर रही है। अभिनंदन शर्मा की इस अनूठी पहल को लोग खूब सराह रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story