भारत
चार स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, 28 लड़कियों को बचाया, 15 युवक हिरासत में
jantaserishta.com
19 July 2026 8:14 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में शनिवार शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट (AHTU) और महिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की. दरअसल, यह कार्रवाई बीटा-2 थाना क्षेत्र के साइट-4 स्थित एक कॉम्प्लेक्स में की गई, जहां लंबे समय से स्पा सेंटरों की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं.
पुलिस की गुप्त कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटरों में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. अधिकारियों ने पूरे परिसर को घेरकर सभी स्पा सेंटरों की जांच की. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में युवक और युवतियां मौके पर मिलीं.
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान 28 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि 15 युवकों को हिरासत में लिया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है. डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति सिंह ने बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र के कुछ स्पा सेंटरों में कथित तौर पर देह व्यापार चलने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों के सत्यापन के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट और एक एनजीओ के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई गई.
शनिवार शाम पुलिस टीम ने साइट-4 स्थित एक कॉम्प्लेक्स में संचालित चार स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान वहां कथित तौर पर गलत गतिविधियां पाई गईं. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की. मौके से मिले लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान 28 युवतियों को रेस्क्यू किया गया है. वहीं 15 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि स्पा सेंटरों का संचालन कौन कर रहा था, इनके पीछे कौन लोग शामिल हैं और कथित गतिविधियों का नेटवर्क कितना बड़ा है.
पुलिस ने संबंधित स्पा सेंटर संचालकों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है. जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी. डीसीपी सुनीति सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों के आधार पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और यदि कहीं भी कानून का उल्लंघन पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस रेस्क्यू की गई युवतियों, हिरासत में लिए गए युवकों और स्पा सेंटर संचालकों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Tagsग्रेटर नोएडाएंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिटस्पा सेंटरGreater NoidaAnti Human Trafficking UnitSpa Centre
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





