साधा निशाना: जिग्नेश मेवाणी असम से लौटे, 'गुजरात बंद' का अल्टीमेटम भी दिया

अहमदाबाद. असम की जेल से रिहा किए जाने के बाद विधायक जिग्नेश मेवाणी गुजरात पहुंच गए हैं. आते ही उन्होंने प्रदेश बंद की चेतावनी दे दी है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उन्होंने कहा है कि अगर ऊना में दलितों की पिटाई के विरोध में 2016 में हुए आंदोलन के दौरान दर्ज केस वापस नहीं लिए गए तो 1 जून को गुजरात बंद किया जाएगा. जिग्नेश की अगुआई में ही ये आंदोलन किया गया था. इसकी गूंज संसद तक सुनाई दी थी. गुजरात के वडगाम से सांसद जिग्नेश मेवाणी को हाल ही में असम पुलिस ने दो मामलों में एक के बाद एक गिरफ्तार किया था. बरपेटा की अदालत ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए 29 अप्रैल को जिग्नेश को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





