भारत

चांदी की तिरंगा राखी, खूब पसंद कर रहे लोग

Nilmani Pal
6 Aug 2022 1:35 AM GMT
चांदी की तिरंगा राखी, खूब पसंद कर रहे लोग
x

यूपी। भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन के लिए बाजार राखियों से सज गया है। बाजार में तरह-तरह की राखियां हैं। वैसे तो भाई की कलाई पर रेशम के धागे से बनी राखी बांधने का प्रचलन है, लेकिन बाजार में सोने की राखी भी चर्चा में है। शहर के शोरूम में सोने से बनी बहुऊपयोगी राखियां भी बिक रही हैं। सोने से बनी राखी लॉकेट की आकृति में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। रक्षाबंधन के बाद इस राखी का उपयोग सोने की चेन में लगाकर किया जा सकता है। इसके अलावा सोने के सिक्के की आकृति में भी राखी बाजार में है। लॉकेट हो या गोल्ड क्वाइन दोनों ही राखियों को कलाई में बांधने के लिए रेशम के धागे का उपयोग किया गया है।

सोने से बनी राखियों पर त्रिशूल और शंख, ऊं, गणपति और कमल की आकृति बनी हुई है। वजन के मुताबिक राखियों की कीमत निर्धारित की गई है। गोल्ड क्वाइन वाली राखी की कीमत 1100 रुपये है। वहीं 2.88 मिली ग्राम की राखी का मूल्य 18600 रुपये है। 5.63 मिलीग्राम की राखी 27 हजार रुपये की है। सोने की बनी राखियां शहर के ज्वेलरी शोरूमों में उपलब्ध हैं।


Next Story