भारत
करोड़ों रुपए की चांदी की ईंटें बरामद, कैश वैन के अंदर का नजारा देख हैरान हुए लोग!
jantaserishta.com
11 Nov 2024 11:22 AM IST

x
पुलिस की जांच जारी.
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच मुंबई के विक्रोली में एक वैन से साढ़े छह टन की चांदी की ईंटे सीज की गई हैं. मार्केट में इसकी कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि विक्रोली पुलिस और चुनाव आयोग की जांच टीम की ओर से जब्त की गई चांदी की ईंटें कैश वैन से बरामद हुईं हैं.
पूछताछ में ये भी पता चला है कि करोड़ों रुपये की कीमत वाली चांदी की ये ईंटें ब्रिंक्स कंपनी की गाड़ी से मुलुंड के एक गोदाम में रखी गई थीं. हालांकि चांदी की ये ईंटें किसकी हैं, इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस इसका पता लगाने में जुटी हुई है.
राज्य में विधानसभा चुनाव हैं, इसको लेकर पुलिस और चुनाव आयोग की टीम चेकिंग अभियान चला रहा हैं. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये कैश बरामद किया जा चुका है. हाल ही में पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया था.
इससे पहले आठ नवंबर को मुंबई पुलिस ने 2 करोड़ 30 लाख कैश बरामद किया था. इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. LT मार्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्त जानकारी मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने भुलेश्वर मार्केट, कालबादेवी में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में नकदी ले जाने के शक में 12 व्यक्तियों को हिरासत में लिया.
Tagsमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावचांदी की ईंटेमुंबईविक्रोलीMaharashtra Assembly ElectionsSilver BricksMumbaiVikhroli
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





