भारत

सड़क पर दिखे 600 से ज्यादा बाइक के साइलेंसर, जानें माजरा

jantaserishta.com
27 Jun 2022 10:04 AM IST
सड़क पर दिखे 600 से ज्यादा बाइक के साइलेंसर, जानें माजरा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में पुलिस ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अनोखा अभियान चलाया. यहां पुलिस ने टशन दिखाने वाले बाइकर्स पर पुलिस ने अनोखी कार्रवाई की है. पुलिस ने 600 से ज्यादा बाइक के साइलेंसर निकालकर उनपर रोड रोलर चलवाए.

विशाखापट्टनम के पुलिस कमिश्नर सी एच श्रीकांत ने बताया कि वायु प्रदूषण और शोर मचाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया था. इस अभियान के तहत पुलिस ने 631 वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए थे. इसके बाद साइलेंसरों को सड़क पर बिछाकर रोड रोलर से कुचलवा दिया.
पुलिस ने वाइक चालकों को सख्त चेतावनी दी. पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए ध्वनि और वायु प्रदूषण फैला रहे मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त किया था. इतना ही नहीं पुलिस ने बीच पर बाइक रेसिंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 वाहनों को जब्त किया गया है. जबकि 12 युवकों को हिरासत में लिया गया है.
इतना ही नहीं पुलिस ने लोगों ने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की. पुलिस के मुताबिक, सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर मौतें हेलमेट न पहनकर वाहन चलाने की वजह से होती हैं. इसके साथ ही पुलिस ने शहर में नशा करके वाहन चलाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story