भारत

शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा...बेटे की शादी की तैयारी कर रही मां की अचानक मौत

jantaserishta.com
1 Nov 2025 1:17 PM IST
शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा...बेटे की शादी की तैयारी कर रही मां की अचानक मौत
x
मचा कोहराम.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के चिंचवड़ में एक महिला की बेटे की शादी से चार दिन पहले मौत हो गई. मृतक महिला का नाम आशा संजय गवली है. जिनकी उम्र 52 साल है. बताया जाता है कि उनके छोटे बेटे की शादी 4 नवंबर को होने वाली थी लेकिन उससे पहले उनकी मौत हो गई.
दरअसल शुक्रवार को आशा गवली पीने का पानी लेने के लिए सोसायटी में स्थित भूमिगत पानी की टंकी पर गई थीं. नीचे झुकते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह टंकी में गिर गईं. जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटीं तो उनकी तलाश शुरू की गई. जैसे ही बेटे ने टंकी का ढक्कन खोला तो आशा गवली बेहोश मिली.
इसके बाद आशा गवली को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी. गवली परिवार में दो बच्चे हैं. छोटे बेटे की शादी 4 दिन बाद थी. आशा गवली के अचानक चले जाने से गवली परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना से मोहननगर स्थित दुर्वा रेजीडेंसी में लोग दुखी हैं.
पुलिस ने बताया कि एक 52 वर्षीय महिला की पानी की टंकी में गिरकर मौत हो गई. महिला के बेटे की 4 दिन बाद शादी थी. फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story